Gk

How To Write Resume/CV in Hindi – रिज्यूमे या सी.वी कैसे बनाएं

How To Write Resume/CV in Hindi | रिज्यूमे या सी.वी कैसे बनाएं | difference between cv and resume
Written by Abhilash kumar

अभी कि इस दुनिया में नौकरी पाना इतना आसान नहीं है। इतना वक्त अभी किसी के पास नहीं होता है कि वो सबका इंटरव्यू लें। इसलिए रेज़्यूमे और सीवी का महत्व काफी बड़ जाता है। तो ऐसे में एक बेहतरीन रिज्यूमे कैसे लिखना चाहिए यह सब हमको बखूबी आना चाहिए। जब कभी किसी कंपनी में नौकरियां निकलती है तो वह पहले आपका रेज़्यूमे या सीवी मांगते हैं। हालांकि बहुत से लोग रिज्यूमे और सीबी में काफी कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप नौकरी के समय रिज्यूमे की जगह सीवी ले जाएं या सीवी की जगह रेज़्यूमे ले जाएं तो इस छोटी सी चीज से ही आपके नौकरी पाने के सपने पर बहुत बड़ा फर्क पड़ता है। ऐसा हो सकता है कि वह आपको इंटरव्यू के लिए बुलाए ही नहीं। तो हम आपको इस आर्टिकल में रेज़्यूमे और सीवी में क्या फर्क है यह बताएंगे और रेज़्यूमे कैसे लिखा जाना चाहिए इसकी भी विस्तृत जानकारी देंगे।

पहले हम आपको बताएंगे रेज़्यूमे और सीवी में क्या फर्क होता है।

रेज़्यूमे (Resume)

रिज्यूमे वो फॉरमेट होता है जिसमें आपके बारे में शॉर्ट में लिखा होता है। अधिकतर नौकरियों में आपका रिज्यूमे मांगते हैं तो रेज़्यूमे आपको इंटरव्यू तक ले जाने का एक जरिया है। रिज्यूमे को देखकर ही यह निश्चय किया जाता है कि इस बंदे को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाए या नहीं। रिज्यूमे सिर्फ एक या दो पेज का ही होता है। रिज्यूमे में सिर्फ जरूरी बाते ही लिखी जाती है। इसमें आपको अपने सभी क्वालीफिकेशन या सभी जॉब की जानकारी देना जरूरी नहीं होता है। आप केवल उन्हीं चीजों को लिखें जो इस नौकरी के लिए बेहद जरूरी है। आपका रेज़्यूमे जितना सटीक होगा उतना बेहतर है। इंटरव्यू से पहले अक्सर आपका रेज़्यूमे मांगा जाता है और इंटरव्यू के दौरान आपका सीबी मांगा जाता है।

सीवी (CV)

सीवी का मतलब होता है Curriculum Vitae । आपका सीवी चार पेज तक हो सकता है। हालांकि इसको 5 पेज तक भी किया जा सकता है लेकिन इंटरव्यू के दौरान इंटरव्यू लेने वाला आपका इतना बड़ा सीवी पढ़ने में कतराएगा। सीवी में आप सभी क्वालिफिकेशन लिखते हैं और उनके बारे में थोड़ी विस्तृत जानकारी देते हैं। इसमे आप अपनी स्किल्स की लिस्ट, अब तक के सभी जॉब्स और पोजिशन, डिग्री के बारे में और स्पेशलाइजेशन के बारे में लिखा होता है। सीवी हमेशा इंटरव्यू के दौरान मांगा जाता है।
तो रेज़्यूमे में आपके बारे में बहुत ही specific जानकारी होती है लेकिन सीवी में आपके बारे में detailed जानकारी होती है।

How To Write Resume/CV in Hindi  | रिज्यूमे या सी.वी कैसे बनाएं | difference between cv and resume

Cv Teamplate | How To Write Resume/CV in Hindi | रिज्यूमे या सी.वी कैसे बनाएं | difference between cv and resume

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना

कैसे लिखे एक अच्छा रेज़्यूमे ( How to write a Resume)

जैसा कि हमने आपको बताया रिज्यूमे 2 पेज से ज्यादा का नहीं होना चाहिए और इसमें आपके बारे में बहुत ही अहम जानकारी होनी चाहिए जो आपको इंटरव्यू में बैठने का मौका दे सकें।
सबसे पहले एक अच्छा सा फॉर्मेट चुन लें। आप तरह-तरह के फॉर्मेट इंटरनेट से देख सकते हैं।

Personal Details

सबसे पहले आपको अपनी पर्सनल डीटेल्स भरनी रहती हैं, जैसे कि आपका नाम, जन्मतिथि, उम्र, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस, आदि। इसके अलावा कोई भी अपने से जुड़ी जानकारी इसमें ना दें।

Resume Objective or Resume Summary

यह उनके लिए बेहद जरूरी होता है जो अभी अभी कॉलेज से निकले हैं या उन्होंने कुछ इंटर्नशिप कर रखी है। इसमें आप अपना जॉब करने का ऑब्जेक्टिव बताते हैं कि आप क्यों यह जॉब करना चाहते हैं। इसमें आप अपने कैरियर गोल्स को भी लिख सकते हैं। बाकी के लोग जो पहले से ही कुछ एक्सपीरियंस लिए हुए हैं वह रेज़्यूमे summary लीलन सकते हैं जिसमें वह अपनी पुरानी जॉब के बारे में बता सकते हैं और इस जॉब से उनको क्या उम्मीद है।

Work experience and achievements

इसमें आप अपने पिछले वर्क एक्सपीरियंस को शार्ट में बताते हैं। अगर आप अभी ग्रेजुएट हुए हैं और नए हैं तो अगर आपने कोई इंटर्नशिप की है तो उसकी जानकारी दे सकते हैं।या आपने कॉलेज में जो अचीवमेंट हासिल किए हैं उनकी एक बेहद शार्ट जानकारी दे सकते हैं। याद रखें कि ज्यादा से ज्यादा keywords का इस्तेमाल करें।

Education

अपनी शिक्षा के बारे में बेहद सटीक जानकारी लिखें। इसमें कुछ गलत नहीं होना चाहिए ऐसा करने से आपको इंटरव्यू के दौरान दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसमें केवल ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की जानकारी दें।

Additional Course

अगर आपने कोई एडिशनल कोर्स कर रखा है तो उसके बारे में एक या दो लाइन जरूर लिख देनी चाहिए। यह आपके लिए काफी कारगर साबित हो सकता है।

Hobbies and Skills

सिर्फ दो या तीन लाइन में अपनी जो हॉबी या स्किल है उनके बारे में लिखें। जानबूझकर लालच में वो स्किल्स न लिखें जो आपमें कम हो। ध्यान रहे कि हम इसमें बेहद सटीक जानकारी लिखें क्योंकि जब इंटरव्यू होता है तो यह सब इंटरव्यू लेने वाला हमसे ज़रूर पूछता है।

Reference

अगर आप किसी शख्स के जरिए इस जॉब में अप्लाई कर रहे हैं तो अंत में उसका नाम और उसकी पोजीशन जरूर लिखें।

How To Write Resume/CV in Hindi  | रिज्यूमे या सी.वी कैसे बनाएं | difference between cv and resume

Resume Template/Example

आशा करते है आपको यह ब्लॉग (Blog) पसंद आया होगा ! Please इसे दुसरो को भी शेयर करे ताकि उनकी भी मदद हो सके !

About the author

Abhilash kumar

Hello Friends this is Abhilash kumar. A simple person having complicated mind. An Engineer, blogger,developer,teacher who love ❤️ to gather and share knowledge ❤️❤️❤️❤️.

Leave a Comment

2 Comments