Make Money

महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया
Written by Abhilash kumar

जो लोग घर से बाहर रह रहे हैं वह हमेशा ही बाहर का खाना नहीं खा सकते। घर का खाना सब को ही पसंद होता है। बाहर रहने वाले छात्र एवं जॉब करने वाले लोग खुद खाना समय की कमी के कारण नहीं बना पाते हैं। तो ऐसे में भी देखते हैं कि कहीं से उनको घर जैसा खाना मिल जाए। तो ऐसे में अगर आप खाना बनाने में रुचि रखती हैं तो आप घर के खाने का टिफिन सिस्टम शुरू कर सकती हैं। इसमें किसी एक व्यक्ति को आपके घर का बनाया हुआ खाना खाने वाले के यहां डिलीवर करना पड़ेगा। इससे आप महीने का अच्छा खासा कमा सकते हैं। कोरोनावायरस की वजह से वैसे भी लोग बाहर के खाने से बच रहे हैं। क्योंकि लोग अब अपने काम पर लौट रहे हैं तो ऐसे में यह बिजनेस काफी सफल सिद्ध हो सकता है।
अगर आप खाने में ज्यादा रुचि रखती हैं तो आप अपना एक यूट्यूब चैनल भी शुरू कर सकती हैं। इसकी बदौलत आपको काफी पापुलैरिटी मिल सकती है।

2. अचार डिलीवरी (Pickles/Achar Delivery)

ठीक घर के खाने को डिलीवर करने की तरह आप अगर अचार बनाने में रुचि रखती हैं तो आप अचार की घर-घर डिलीवरी शुरू कर सकती हैं। बाहर का अचार लोगों को खासतौर पर पसंद नहीं आता है क्योंकि उसमें नमक काफी तेज होता है और उसकी शुद्धता की कोई गारंटी नहीं होती। तो ऐसे में लोग घर का बना हुआ अचार तलाशते हैं। तो आप तरह-तरह का अचार घर पर बना कर उसकी थोड़ी मार्केटिंग के साथ डिलीवरी शुरू कर सकती हैं। यह एक सदैव चलने वाला बिजनेस है और निश्चित रूप से ही आप इसमें काफी मुनाफा कमाएंगे। आप अचार कैसे बनाएं इस का यूट्यूब चैनल भी शुरू कर सकती हैं।

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया | अचार डिलीवरी

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया | अचार डिलीवरी

Importance Of Girls Education | लड़कियों की शिक्षा का महत्व

3. फैशन डिजाइनिंग (Fashion Designing)

यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें काफी महिलाएं अच्छे खासे पैसे कमा रही हैं। अगर आपको फैशन डिजाइनिंग में रुचि है तो आप ऑनलाइन अपने क्लाइंट्स को तरह-तरह की डिजाइनिंग suggest करके पैसे कमा सकती है। इसके साथ साथ ही आप हैंडीक्राफ्ट बनाकर उनकी ऑनलाइन डिलीवरी कर सकती हैं। ऐसे करते करते आप फेमस होकर खुद का एक ब्रांड बना सकते हैं।

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया | फैशन डिजाइनिंग

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया | फैशन डिजाइनिंग

4. ट्यूशन क्लासेस (Tution Classes)

आप अपने रूचि के अनुसार विषय में ट्यूशन पढ़ाकर भी अच्छे पैसे कमा सकते हैं। एक अच्छे टीचर की कमी हमेशा ही छात्रों को खलती रहती है। ऐसे में आप घर पर छात्रों को ट्यूशन पढ़ा कर अपने घर के खर्चे पूरे कर सकती हैं। अगर आपको संगीत में रुचि है तो आप संगीत क्लास शुरु कर सकते हैं, अगर आपको फैशन में रुचि है तो आप लड़कियों को तरह-तरह की फैशन टेक्निक सिखा सकती है। इसी तरह आपको जिस क्षेत्र में रुचि है आप वह लेकर ट्यूशन क्लासेस शुरु कर सकते हैं। अगर आप अच्छे से छात्रों को पढ़ाते हैं और उनको रूचि आती है तो देखते ही देखते आप दिन में तीन से चार बैच पढ़ा रही होंगी। इसके अलावा आप यूट्यूब पर या किसी और प्लेटफार्म पर ऑनलाइन भी पढ़ा सकती हैं।

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया | ट्यूशन क्लासेस

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया | ट्यूशन क्लासेस

5. ब्यूटी पार्लर

अगर आपको मेकअप में ज्यादा रुचि है तो आप घर पर एक अपना ब्यूटी पार्लर खोल सकती है। ब्यूटी पार्लर में आप तरह-तरह की सर्विस महिलाओं को दे सकती हैं। आजकल हर कोई ब्यूटी पार्लर के लिए दूर जाना नहीं चाहता महिलाएं चाहती हैं कि उनके आसपास ही कोई अच्छा ब्यूटी पार्लर हो। तो आपके आसपास की महिलाएं आपके पास जरूर आएंगी। अगर आप अच्छी सर्विस प्रोवाइड करती हैं तो निश्चित तौर पर ही आपके ब्यूटी पार्लर का नाम होगा और आपका बिजनेस दुगनी तिगरी रफ्तार से दौड़ेगा।

Women Rights | महिलाओं के अधिकार

6. बेकरी प्रोडक्ट्स (Bakery Products)

बेकरी से जुड़ी आइटम आज के समय में हर व्यक्ति को नाश्ते में अवश्य चाहिए होती है। इन में तरह-तरह के आइटम आते हैं जैसे नमकीन बिस्किट, केक, कूकीज, पेस्ट्री, आदि। यदि आप विभिन्न प्रकार के व्यंजन आसानी से बना सकती हैं और नमकीन और बिस्कुट बनाने का शौक भी आपको है तो आप आसानी से घर बैठे एक बेकरी आरंभ कर सकती हैं। अगर आपको तरह-तरह के चॉकलेट बनाने में रुचि है तो आप चॉकलेट का बिजनेस है शुरू कर सकते हैं। आज के जमाने में चॉकलेट सबको बहुत पसंद होती है। बाद में इनको आप ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों तरह से बेच सकती हैं।

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया | बेकरी प्रोडक्ट्स

in home business idea for women in hindi | women empowerment | महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया महिलाओं के लिए घरेलु बिजनेस आईडिया | बेकरी प्रोडक्ट्स


इन सबके अलावा और भी ऐसे बहुत से घरेलू तरीके है जिनमें आप बिजनेस कर सकती हैं और अपने घर को सपोर्ट कर सकती हैं। जैसे आप किसी शहर में रहती हैं तो आप babysitting कर सकती हैं, आप घर पर टेलरिंग का काम भी शुरू कर सकती हैं, इंटरनेट पर एफिलिएट मार्केटिंग का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं।

About the author

Abhilash kumar

Hello Friends this is Abhilash kumar. A simple person having complicated mind. An Engineer, blogger,developer,teacher who love ❤️ to gather and share knowledge ❤️❤️❤️❤️.

Leave a Comment

2 Comments