आज की दुनिया में लोग नौकरी कम करना चाहते हैं और अपना खुद का बिजनेस शुरू करने में ज्यादा रुचि रखते हैं। खुद के बिजनेस को आज की भाषा में स्टार्ट अप (Start up) भी बोलते हैं। लोग चाहते हैं कि वह किसी की नौकरी करने से अच्छा है कि खुद का कुछ छोटा मोटा बिजनेस शुरू करें और उसको बड़ा बनाएं। लोगों को खुद के बिजनेस यानी कि स्टार्टअप में ज्यादा फायदे दिखाई देते हैं। इसलिए स्टार्टअप का चलन तेजी से बढ़ा है। अगर आप भी कम निवेश करके स्टार्टअप करने की सोच रहे हैं तो आज हम आपको कुछ स्टार्टअप आइडिया बताएंगे जिनको आप चाहे तो अपने नौकरी के साथ भी कर सकते हैं। उचित फायदा होने पर आप अपनी नौकरी छोड़ कर अपने स्टार्टअप को एक बड़े बिजनेस में बदल सकते हैं। जिनके पास अभी कोई उचित नौकरी नहीं है वह इन संभावनाओं पर जरूर विचार कर सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ बेस्ट स्टार्टअप आईडिया।
Best Startup Ideas In Hindi | बेस्ट स्टार्टअप आईडिया
1. फास्ट फूड का व्यापार (Fast Food business)
आज की युवा पीढ़ी फास्ट फूड में बेहद रूचि रखती है। आपने देखा होगा किस तरह से सुबह से शाम तक फास्ट फूड के रेस्टोरेंट अथवा दुकानों पर भीड़ लगी रहती है। अगर आप एक अच्छे कुक हैं तो आप पहले एक छोटा रेस्टोरेंट या एक छोटी सी दुकान भी शुरू कर सकते हैं। आप चाहे तो किसी कुक को किराए पर ले सकते हैं। इस बिजनेस के फेल होने के बहुत ही कम संभावनाएं होते हैं। अगर आपका बजट ज्यादा कम है तो आप यह काम एक छोटी सी ठेली से भी शुरू कर सकते हैं। बिक्री बढ़ने पर आप अपने बिजनेस को बाकायदा बढ़ा सकते हैं। आप अपने इस बिजनेस को जोमैटो और स्विगी जैसे फ़ूड डिलीवरी एप या खुद घर-घर डिलीवरी करके और तेजी से फैला सकते हैं।
Junk Food Ke Nuksaan
2. टिफिन तथा अचार डिलीवरी
अगर आप किसी शहर में रहते हैं जहां पर नौकरी करने वाले या पढ़ने लिखने वाले बच्चे ज्यादा रहते हैं। तो आप घर का खाना बनाकर घर-घर टिफिन डिलीवरी करने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। पिछले कुछ सालों से यह बिजनेस बहुत तेजी से फैला है। लोग घर का खाना ज्यादा खाना पसंद करते हैं क्योंकि उसमें मसाले नियंत्रित मात्रा में होते हैं। इसमें आपको बहुत ज्यादा निवेश करने की भी जरूरत नहीं है। बहुत ही कम पूंजी में यह बिजनेस शुरू किया जा सकता है।
इसके साथ आप अपने घर में अचार बनाकर उसकी घर-घर डिलीवरी कर सकते हैं। दुकान का अचार खाने से लोग बचते हैं। तो शहरों में अगर घर का अचार मिल जाए तो काफी लोग उसे लेने में रुचि दिखाते हैं। आप थोड़े एडवर्टाइजमेंट के साथ ये बिजनेस आसानी से शुरू कर सकते हैं। आजकल तो जोमैटो और स्विगी जैसे ऐप भी खूब चल रहे हैं तो आप उनके जरिए भी अपने अचार के डिलीवरी घर-घर कर सकते हैं।
3. फ्रीलेंसर (Freelancer)
यह आप एक temporary स्टार्ट अप के रूप में शुरू कर सकते हैं। ऑनलाइन फ्री लेंसिंग एक ऐसी चीज है जिसमें आप अपनी स्किल्स दिखाकर सेवाएं ऑनलाइन देते हैं और उसके बदले आपको पैसे मिलते हैं। जैसे आप वेब डिजाइनिंग, आर्टिकल राइटिंग, logo डिजाइनिंग, आदि जैसी चीजें जानते हैं तो आप कई वेबसाइट के जरिए अपनी सेवाएं लोगों तक पहुंचा सकते हैं और इसके बदले में आपको पैसे देंगे। इस क्षेत्र में जब आप जाने-माने बन जाते हैं तो आप इस जॉब को परमानेंट भी कर सकते हैं। फिर इसके बाद आप अपना एक अलग प्लेटफार्म बना सकते हैं और दूसरे लोगों को भी इस से जोड़ सकते हैं। धीरे-धीरे करके ऐसे ही आप एक छोटी कंपनी शुरू कर सकते हैं।
4. फिटनेस क्लब या जिम
आज के जमाने में लोग अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। तो आप अपने एरिया में एक फिटनेस क्लब या जिम खोल सकते हैं। निश्चित रूप से लोग इस में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और आप एक अपना अच्छा स्टार्ट अप कर सकते हैं। बिजनेस बढ़ने पर आप अपने शहर के अलग-अलग कोनों में फिटनेस क्लब खोल सकते हैं।
Best Startup Ideas In Hindi | बेस्ट स्टार्टअप आईडिया
5. डिजिटल लाइब्रेरी
आप अपने एरिया में एक प्राइवेट लाइब्रेरी भी खोल सकते हैं। जैसा कि आपने देखा होगा दिल्ली में कोचिंग इंस्टिट्यूट के पास ऐसी बहुत सी प्राइवेट लाइब्रेरी होती है। इसमें आपको कुछ जरूरी सेवाएं देनी होती हैं और फिर आप आसानी से इसके जरिए अच्छे पैसे बना सकते हैं। इसमें केवल एक बार आपको इन्वेस्टमेंट करना होता है। आप कोई अच्छी सी जगह किराए पर लेकर अपनी एक प्राइवेट लाइब्रेरी खोल सकते हैं। बच्चे अपने घर पर पड़ने की वजाए लाइब्रेरी में पढ़ना बेहद पसंद करते हैं क्योंकि वहां उनको पढ़ाई का माहौल मिलता है। तो यह भी एक काफी अच्छा स्टार्टअप प्लान साबित हो सकता है।
6. कंप्यूटर कैफ़े ( Cafe)
आप एक कंप्यूटर कैफ़े भी खोल सकते हैं जिसमें आप बेसिक कंप्यूटर लोगों को सिखा सकते हैं। इसके अलावा लोग कैफे का इस्तेमाल अपने कुछ ऑफिस के कामों के लिए और फॉर्म भरने जैसे कामों के लिए बेहद इस्तेमाल करते हैं। ऐसा नहीं है कि मोबाइल फोन के आ जाने से कंप्यूटर कैफे की वैल्यू कम हुई है। लोग आज भी कैफे जाना पसंद करते हैं।
ऑनलाइन व्यापार करने के टिप्स
7. सिलाई और कपड़े डिजाइन
अगर आप सिलाई और डिजाइनिंग जानते हैं तो आप अपने घर में भी सिलाई का business शुरू कर सकते हैं। लोगों को सिलाई सिखा कर पैसे कमा सकते हैं। आप चाहें तो अच्छे ड्रेस सिल कर के बेच सकते हैं। लोगों की आज के जमाने में फैशन में बहुत रुचि है। तो ऐसे में अगर आप उनको कुछ अलग दे सकते हैं तो आपका बिजनेस खूब चलने वाला है।