Poetry

Wife Poetry (क्या है ये पत्नी)

क्या है ये पत्नी | patni kya hai | patni pr poetry | patni par kavita | Wife Poetry in hindi
Written by Abhilash kumar

~~~~~~क्या है ये पत्नी ~~~~~~
पत्नी..
कहने को तो एक छोटा सा शब्द है,,
पर इसमें बहुत बड़ी बात है,,,
ज़िन्दगी को जन्नत बनाने वाली,,
उस खुदा की सौगात है,,

साथ दे गर
तो यम भी हार जाये,,
पति पर अपने
ये खुद को भी वार जाये,,

पर वास्तव में पत्नी है क्या
हर कोई ये जान नहीं पाता,,
बड़े से बड़ा व्यक्ति
इसे समझा नहीं पाता,,

मैं और मेरी बुराई

मैंने एक कोशिश की है
पत्नी शब्द को समझाने की,,
पत्नी एक कसम है
जीवन भर साथ निभाने की,,,

एक पत्नी केवल पत्नी नहीं
पति की अर्धांगिनी है,,,
एक पत्नी केवल पत्नी नहीं
पति के दिल की स्वामिनी है,,,

पत्नी वो है
जिससे पति का जीवन पूरा होता है,,,
पत्नी वो है
जिससे पति की शाम और उसका सवेरा होता है,,,

पत्नी वो नहीं
जो पति से ख्वाइशों की मांग करती है,,,
पत्नी तो वो है
जो पति के लिए अपनी मांग भरती है,,,

पत्नी वो नहीं
जो पति का बड़ा घर और कमाई देखती है,,,
पत्नी तो वो है
जो पति की नीयत और उसके दिल की सफाई देखती है,,,

पत्नी वो है
जिसके लिए पति खुद को भी भूल जाता है,,,
पत्नी की छोटी छोटी खुशियों में
खुद भी खुश हो जाता है,,,

पति भी अपनी पत्नी के लिए
दिन रात मेहनत करता है,,,
कभी ना ज़ाहिर होने वाली
पत्नी की ख्वाइशें भी पूरी करता है,,,

Khayal (ख्याल )

पत्नी साथ हो
तो पति ज़माने की हर जंग जीत जाता है,,,
जो पत्नी साथ छोड़ दे
तो पति जीत कर भी हार जाता है,,,

ज़माने का हर रिश्ता

एक समय पर साथ छोड़ जाता है,,,
एक पति पत्नी का रिश्ता ही
उम्रभर निभाया जाता है,,,
पति पत्नी का रिश्ता ही
उम्रभर निभाया जाता है,,,!!!

क्या है ये पत्नी | patni kya hai | patni pr poetry | patni par kavita | Wife Poetry in hindi

क्या है ये पत्नी | patni kya hai | patni pr poetry | patni par kavita | Wife Poetry in hindi

About the author

Abhilash kumar

Hello Friends this is Abhilash kumar. A simple person having complicated mind. An Engineer, blogger,developer,teacher who love ❤️ to gather and share knowledge ❤️❤️❤️❤️.

Leave a Comment

1 Comment

satta king chart