Health Tips

Green Tea क्या है , इसके क्या फायदे और नुक्सान है

green tea
Written by Abhilash kumar

दोस्तो आज हम आपसे बात करने जा रहे है Green Tea के बारे में! तो आइये जानते है क्या है Green Tea .
केमोलिया सीनेसिन्स नामक पौधे की पत्तियों से ही Green Tea बनाईं जाती है ! इसमें अधिक मात्रा में Antioxident और Polyfenaul होता है और इसमें बहुत कम मात्रा में ऑक्सीकरण होता है ! ऐसा कहा जाता है कि भारत और चीन से ही Green Tea की शुरुआत हुई थी फिर Green Tea यह से दूसरे देशो में गया !

इतिहास

ऐसा माना जाता है कि शांग राजवंश ने 1046 में Green Tea की उत्पत्ति एक औषधि के रूप की थी ! बाद में मंगोलो ने भी इस चाय को अपना लिया और ईस्ट इंडिया कंपनी का भारत पर कब्जे के बाद चाय की आपूर्ति यूरोप में की जाने लगी ! भारत में चाय के उत्पादन को बढ़ाने के लिए अंग्रेज़ो ने भारत में चाय के बागान लगाने और लगवाने शुरू किये !

Green Tea के प्रकार :-

Green Tea फ़सल, खेती, उत्पादन के समय के अनुसार अलग अलग प्रकार की होती है !
1. सेन्चा :- इसका सबसे ज्यादा सेवन किया जाता है, इसमें पत्तियों को धुप में सुखाकर या भाप के द्वारा ही चाय को तैयार किया जाता है !
2. फुकमुशी सेन्चा:- इसमें पत्तियों को ज्यादा समय उबाला जाता है इससे पत्तिया Powder के रूप में बन जाता है इससे चाय का स्वाद और रंग गहरा हो जाता है !
3. क्युबूसेन्चा:- इसमें पत्तियों को चुनने से एक हफ्ता पहले कपड़े से ढक दिया जाता है !
Green Tea में पौषक तत्व (100 Gram में)
ऊर्जा :- 0.96 Gram
प्रोटीन :- 0.2 Gram
आयरन :- 0.02 Gram
पोटेशियम :- 8 Miligram
सोडियम :- 1 Miligram
पानी :- 99.9 Gram
कैफिन :- 12 Miligram

यह भी पढ़े :- Yoga के लाभ

Green Tea बनाने की विधि:-

1. पानी को उबाल ले !
2. फिर इसमें एक चम्मच Green Tea या एक टी बैग डाले !
3. फिर चाय को एक कप में डाले और उसको दो मिनट के लिए ढक ले चाय को दो मिनट से ज्यादा देर तक ढक कर मत छोड़ो इससे चाय कड़वी हो जायेंगी !
4. इसके बाद चाय को छान ले या आप टी बैग को निकाल सकते है !

Green Tea पीने का सही समय :-

1. सुबह खाली पेट Green Tea न ले इसको नास्ते के बाद ले !
2. दोपहर के भोजन या नास्ते के एक घंटे बाद ही चाय का सेवन करे !
3. रात में Green Tea को न पीये क्यूंकि इससे आपको रात में नींद नहीं आयेगीं क्यूंकि इसमें कैफीन होता है !
4. अपने व्यायाम करने से आधे घंटे से पहले Green Tea पीये इससे आपका Stamina बढ़ेगा !

green tea

Green Tea

Green tea के लाभ:-

1. वजन घटाने और मधुमेह को रोकने में सहायक :- शरीर में मौजूद ग्लूकोस के स्तर को नियंत्रित करता है और इसके सेवन से वजन घटता है, और तो और इससे रक्त सर्करा भी नियंत्रित रहता है !
2. ह्रदय रोग से बचाव :- Green Tea के सेवन से शरीर में खून के थक्के का गठन नहीं होता है जिससे दिल का दौरा नहीं पढता है क्यूंकि Green Tea में केटेचिन पॉलीफेनोलिक यौगिक होता है !
3. कैंसर की रोकथाम :- Green Tea के अंदर पॉलीफोनेऑल्स होता है जोकि पैराबैंगनी किरणों और UV विकिरण से हमे बचाती है और तो और हमको Green Tea अलग अलग प्रकार के कैंसर से बचती है !
4. Green Tea पीने से Colestrol कम होता है !
5. Green Tea से Blood pressure भी नियंत्रित रहता है !
6. सर दर्द होने पर Green Tea पीने पर सर का दर्द काफी कम हो जाता है !
7. यादाश्त को बढाने में सहायक :- Green Tea का उपयोग करने से मस्तिष्क में उपस्थित ऊतकों को मृत्यु होने से बचाती है जिससे भूलने की बिमारी कम है और यादश्त बढ़ती है !

यह भी पढ़े :- Motapa Kam Krne K Upaay

Green Tea के नुक्सान :-

1. क्यूंकि Green Tea में कैफीन होता है इसलिए इसका अत्यधिक सेवन करने से लोगो में अनिंद्रा, उलटी, दस्त, पेशाब आने जैसी बीमारिया होता है !
2. Green Tea के अंदर टैनिन होता है जिसके कारण अगर आप खाना खाने से पहले पीते है तो आपको पेट दर्द या कब्ज हो सकता है !
3. Green Tea में कटचीस होता है जिसके कारण भोजन में उपलब्ध आयरन के पाचन में कमी आती है !
4. Anemia :- Green tea से एनीमिया को खतरा बढ़ जाता है !
5. चिंता और विकार :-Green Tea में मौजूद कैफीन, मानसिक चिंता और विकार की समस्या को बढ़ा सकती है !

आशा करते है की आपको हमारी यह पोस्ट पसंद आयी होगी धन्यवाद

About the author

Abhilash kumar

Hello Friends this is Abhilash kumar. A simple person having complicated mind. An Engineer, blogger,developer,teacher who love ❤️ to gather and share knowledge ❤️❤️❤️❤️.

Leave a Comment

6 Comments